{"_id":"69cfaf1e36a1ede9d202ff56","slug":"fire-breaks-out-in-gopeshwar-chamoli-pine-forest-brought-under-control-within-an-hour-major-disaster-averted-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: ग्वीलों गांव के जंगलों में भड़की आग, लोगों में मची अफरातफरी, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: ग्वीलों गांव के जंगलों में भड़की आग, लोगों में मची अफरातफरी, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई
Fri, 03 Apr 2026 06:08 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:08 PM IST
सार
गोपेश्वर के पास ग्वीलों गांव के जंगलों में आग लग गई। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नगर क्षेत्र के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। वन विभाग और फायर सर्विस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे में काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास स्थित आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
जंगल की आग जब तेजी से फैलने लगी तो स्थानीय लोगोंं में अफरा-तफरी मच गई। आग आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और अग्नि शमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अग्नि शमन गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों विभागों ने समन्वय बनाकर तेजी से कार्रवाई की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। नपा सभासद दीपक बिष्ट ने का कहना है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar: भागते-भागते युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, एक तरफा प्यार की सनक में उठाया आत्मघाती कदम
अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही फायर सर्विस को भी तुरंत सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।