{"_id":"6af1d0804b25bf30370624bb","slug":"fire-breaks-out-at-a-pipe-warehouse-due-to-firecrackers-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138378-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पटाखे से पाइप गोदाम में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पटाखे से पाइप गोदाम में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Mon, 09 Nov 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
- कैनाल रोड के निकट वाल्मीकि कॉलोनी स्थित गोदाम में रविवार रात साढे बारह बजे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कैनाल रोड के निकट वाल्मीकि कॉलोनी में ईएमएस कंपनी के गोदाम में रखे पाइपों में पटाखे से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डाकपत्थर अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटनाक्रम के मुताबिक, रविवार रात 11:30 बजे पाइप गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के निवासियों ने तत्काल आग लगने की सूचना डाकपत्थर फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम एक फोम व एक वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने आग बुझाने का कार्य प्रारंभ लेकिन आग इतनी विकराल हो गई थी कि गोदाम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को भी खतरा पैदा हो गया, जिसके कारण टीम ने पानी के बजाए फोम टेंडर का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाया। गोदाम विकासनगर में सीवर व पेयजल लाइन का निर्माण कर रही ईएमएस कंपनी का है, जिसमें बड़ी संख्या में पाइप व अन्य सामान रखा था। अग्निशमन अधिकारी मनोज नेगी ने बताया टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए आग बुझाने का कार्य किया। रात करीब ढाई बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।