{"_id":"6afee6e67a044bb7440fb14d","slug":"fir-registered-against-four-individuals-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138654-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन के नाम पर विधवा से 1.52 करोड़ की धोखाधड़ी, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन के नाम पर विधवा से 1.52 करोड़ की धोखाधड़ी, चार पर प्राथमिकी
Thu, 19 Nov 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
- सहसपुर में अनुसूचित जनजाति की महिला ने लगाया आरोप, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र माजरी के नफीश, आबिद अली, सभावाला शिमला बाईपास रोड के समीर अली और हल्द्वानी के घुनी निवासी पुष्पेंद्र सिंह चलाल के खिलाफ जमीन का सौदा करने के नाम पर विधवा से धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोप है कि चारों ने मिलीभगत कर एक विधवा महिला की रकम हड़प ली और उसे धमकाया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तिपरपुर, सभावाला निवासी कमलेश (54) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला अनुसूचित जनजाति बोक्सा समुदाय से हैं और निरक्षर है। शिकायत के अनुसार, पांच अप्रैल 2025 को कमलेश और उनके पुत्रों ने नफीश से अपनी भूमि का 1.52 करोड़ रुपये में अनुबंध किया था। आरोप है कि अनुबंध में सिर्फ पांच लाख रुपये बयाना दर्शाया गया, जबकि कुल रकम नहीं लिखी गई। सात अप्रैल को आरोपियों ने वही जमीन पुष्पेंद्र के नाम 24.24 लाख रुपये में बैनामा करा दी। आबिद और समीर इसमें गवाह बने।
कमलेश का आरोप है कि बैंक खाते में आए दो लाख और पांच लाख रुपये को कमीशन बताकर वापस ट्रांसफर करा लिया गया। तीन लाख रुपये नकद भी ले लिए गए। रकम मांगने पर तीनों घर आए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में धोखाधड़ी और धमकी देने संबंधी अपराध दर्ज किए गए हैं। तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।