फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR registered against 150 unidentified persons over the Bairagiwala disturbance; allegations of stone-pelting at police and arson

Dehradun News: बैरागीवाला बवाल में 150 अज्ञात पर प्राथमिकी, पुलिस पर पथराव और अगजनी का आरोप

Mon, 15 Jun 2026 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 150 unidentified persons over the Bairagiwala disturbance; allegations of stone-pelting at police and arson
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव किया, सरकारी काम में बाधा डाली तथा आरोपियों के घरों और वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि रविवार को मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को शांत रहने और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए समझा रहे थे, लेकिन कुछ लोग उग्र हो गए। भीड़ ने आरोपियों के घरों का घेराव कर कई बार पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन

भीड़ ने अलग-अलग समूह बनाकर आरोपियों के मकानों में तोड़फोड़ की, घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया और परिसर में खड़े ट्रैक्टर व बाइक में आग लगा दी। इससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed