फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR plan against dehradun nagar nigam supervisor

नगर निगम के सुपरवाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी, जानें पूरा मामला

Wed, 21 Feb 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
FIR plan against dehradun nagar nigam supervisor
नगर निगम देहरादून - फोटो : file photo

देहरादून नगर निगम के सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर करने की तैयारी चल रही है। आगे जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो दर्जन से अधिक सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि पुलिस की मदद से ही सुपरवाइजरों के बस्ते जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लगे सुपरवाइजरों को 20 फरवरी तक अपने बस्ते जमा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभीतक कई सुपरवाइजरों ने बस्ते जमा नहीं किए हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने नाथीराम वार्ड राजपुर, राजीव शर्मा वार्ड आरकेडिया, आबिद अली वार्ड दून विहार, शशि कुमार वार्ड डोभालवाला, संजय कसाना वार्ड एमकेपी, हर्षमणि गैरोला वार्ड धामावाला, नरेंद्र शर्मा वार्ड डालनवाला उत्तर, पितांबर सिंह राठौर डालनवाला पूर्व, नितिन वर्मा वार्ड बल्लूपुर, अशोक वार्ड द्रोणपुरी, हर्षपति पोखरियाल पटेलनगर पश्चिम, किशन सिंह नेगी वार्ड गांधीग्राम के सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मनोज कुमार वार्ड गोबिंदगढ़, विक्रम सिंह चौहान वार्ड श्रीदेवसुमन नगर, एमपी धस्माना वार्ड वसंत विहार, कुलदीप गैरोला वार्ड सीमाद्वार, खेमचंद वार्ड इंद्रपुर, ऋषिपाल सिंह नेगी वार्ड कांवली, विजय सिंह रावत वार्ड अजबपुर सरस्वती विहार, राजेंद्र सिंह गुसाई वार्ड, वार्ड चकतुनवाला मियावाला, राकेश बधानी वार्ड पटेलनगर पूर्वी, विजय सिंह वार्ड देहराखास, ऋषिपाल सिंह वार्ड टर्नर रोड, नाथीराम वार्ड भारूवाला, राजेंद्र प्रसाद वार्ड सेवलाकला, संजय चौहान वार्ड पित्थुवाला और अब्दुल हाफिज वार्ड नवादा के सुपरवाइजरों पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि सुपरवाइजरों पर कार्रवाई के साथ ही पुलिस के माध्यम से बस्ते जमा कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed