फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR Against bjp mla yatishwaranand

भाजपा विधायक यतीश्वरानंद समेत नौ पर ABVP ने कराया मुकदमा

Sun, 10 Sep 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 10 Sep 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
FIR Against bjp mla yatishwaranand
abvp fight with bjp mla

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के वेद मंदिर आश्रम के गेट पर हुए बवाल में नया मोड़ आ गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक मोहित चौहान ने हरिद्वार विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर समेत नौ लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर पुलिस भी हाईप्रोफाइल प्रकरण को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मीडिया से भी छिपाई जाती रही।

विज्ञापन


मालूम हो कि शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विधायक स्वामी यतीश्वरानंद पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रसंघ चुनाव में परिषद के प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए वेद मंदिर आश्रम के गेट पर हंगामा काटा था। इस दौरान विधायक के पक्ष के लोगों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई थी। शनिवार को ही विधायक पक्ष की ओर से योगेंद्र चौधरी ने एबीवीपी नेताओं के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इधर, देर रात ही एबीवीपी के जिला संयोजक मोहित चौहान ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर लिखित में शिकायत दी। शनिवार देर रात ही मोहित चौहान की ओर से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, गुकांविवि अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अध्यक्ष के पिता देबू भुल्लर, सतविंदर सिंह, राजेश योगी, अजय चौहान, अंकुर गुर्जर, आदित्य चौधरी, रिंकी राजपूत आदि के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने उनके साथी लक्ष्मण कटारिया को जातिसूचक शब्द भी कहे। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ हुआ बजरंग दल

FIR Against bjp mla yatishwaranand
abvp fight with bjp mla

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थन में उतरे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ही नहीं बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जोरदार हमला बोला। जुलूस निकालकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शनिवार को हुए बवाल में बजरंग दल के पदाधिकारी सौरभ चौहान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए। रविवार को कनखल के एसडी स्कूल मैदान में बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से जुलूस लेकर वे कनखल, सिंहद्वार, आर्यनगर चौक से होते हुए भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के आश्रम के बाहर पहुंचे और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। चंद्राचार्य चौक पर उन्होंने विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक अनुज वालिया ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

प्रदेश की भाजपा सरकार को अहंकारी और हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यदि मुकदमे वापस न हुए तो इस सरकार को ही उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक ने एबीवीपी के खिलाफ काम किया था उल्टा उन्हीं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया।

प्रदेश सरकार के मुर्दाबाद के नारे भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाए।  यहां से पुतला फूंकने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता हरकी पैड़ी पहुंचे जहां संगठन में कई कार्यकर्ताओं का मनोनयन होने पर गंगा में दुग्धाभिषेक किया।

भाजपा के नेता ही षड्यंत्रकारी

FIR Against bjp mla yatishwaranand
बीजेपी - फोटो : self

वेद मंदिर आश्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बवाल मचने को लेकर भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने राजनीतिक विरोधियों को ही नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता ही इस पूरे षड्यंत्र में शामिल हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के ही कुछ नेताओं के शह पर हुआ है।

हालांकि उन्होंने भाजपा नेताओं का नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी हाईकमान को पूरे प्ररकण से अवगत कराएंगे और भाजपा नेताओं का नाम भी उनके समक्ष रखेंगे। एबीवीपी नेताओं को भड़काकर उनके आश्रम में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed