फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fir against 52 employees.

52 मतदान कर्मियों के खिलाफ FIR, ट्रेनिंग से थे गायब

Fri, 20 Jan 2017 02:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 20 Jan 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
fir against 52 employees.
ट्रेनिंग में नहीं पहुंचना पड़ा भारी - फोटो : DEMO PIC

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर टिहरी जिले में 52 मतदान कर्मियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम धारा 134 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 15 गैरहाजिर कर्मियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। तीसरे दिन 778 कर्मियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 
नगरपालिका सभागार में आयोजित मतदान कर्मियों के तीसरे दिन के प्रशिक्षण में सीडीओ एवं निर्वाचन के नोडल अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि चुनाव में शामिल अधिकारी-कर्मचारी आयोग के अधीन प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में कर्मियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की डायरी महत्वपूर्ण होती हैं, जिसमें मतदान के दौरान हर घंटे की घटना और जानकारी का उल्लेख किया जाता है।

17 जनवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण में पहले और दूसरे दिन अनुपस्थित रहे 52 मतदान कर्मियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रभारी मतदान कार्मिक भरत चंद भट्ट की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही बृहस्पतिवार को गैरहाजिर रहे 15 कर्मियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed