{"_id":"5bc0700fbdec226992757bc4","slug":"fine-on-no-parking-vehicle-in-karanprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़ी की गाड़ी, तो भरना होगा जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़ी की गाड़ी, तो भरना होगा जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Fri, 12 Oct 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क, पुल और नो पार्किंग जोन में यदि गाड़ी खड़ी की तो जुर्माना भरना होगा। पालिका प्रशासन पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाएगा। जुर्माना 100 से लेकर 300 रुपये तक रखा गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ आरएस राणा ने बताया कि नगर में बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दिक्कतें हो रही हैं। कई बार मौखिक रूप से बताने के बावजूद नगर की मुख्य सड़कों, संपर्क मार्गों, मोटर पुल सहित कई अन्य जगह वाहन खड़े होने से सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। साथ ही जाम की स्थिति भी बन रही है। बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए सिमली रोड पर बहुमंजिला पार्किंग, पेट्रोल पंप पार्किंग, नए बस अड्डे पर पार्किंग के अलावा कर्णमंदिर परिसर में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। वहीं मुख्य बाजार में दुपहिया वाहनों की पार्किंग निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
राणा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर नो पार्किंग में खड़े बड़े वाहनों से 300 और छोटे वाहनों से 100 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। इधर एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि बद्रीनाथ हाईवे और नैनीताल हाईवे सहित सभी मुख्य सड़कों पर खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है। जिसके लिए नगर पालिका को पुलिस और प्रशासन की मदद से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन