फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: fine on 10 housing societies and apartments for not giving a plan for garbage disposal

Dehradun: 10 हाउसिंग सोसायटी और अपार्टमेंट पर लगा 10-10 हजार का जुर्माना, नहीं दी कूड़ा निस्तारण की योजना

Wed, 22 Mar 2023 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2023 04:18 PM IST
सार

इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि चालान काटने के बाद भी कूड़े का उचित निस्तारण नहीं किया गया तो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun News: fine on 10 housing societies and apartments for not giving a plan for garbage disposal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशों के बावजूद कूड़ा निस्तारण की कार्ययोजना प्रस्तुत न करने और योजना के अनुसार कूड़े का निस्तारण न करने वाले हाउसिंग सोसायटी, अपार्टमेंट, होटल, रेस्तरां आदि के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को निगम ने 10 हाउसिंग सोसायटी और अपार्टमेंट का कूड़ा निस्तारण न करने पर 10-10 हजार का चालान किया। उन्हें 10 दिनों के अंदर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर उन्हें आरसी काटने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि चालान काटने के बाद भी कूड़े का उचित निस्तारण नहीं किया गया तो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। दरअसल, दून में कूड़े की समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। दून में दर्जनों ऐसे संस्थान, हाउसिंग सोसायटी हैं जो बल्क में कूड़ा जनरेट करते हैं। कूड़े के उचित प्रबंधन और निस्तारण के लिए एक माह पहले नगर निगम ने हाउसिंग सोसायटी, अपार्टमेंट, होटल, सिनेमाघरों, कॉम्प्लेक्स, मीट शाॅप, सब्जी मंडी को 20 दिन के अंदर कूड़ा निस्तारण की कार्ययोजना प्रस्तुत करने और योजना के अनुसार कूड़े के निस्तारण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद भी कार्ययोजना प्रस्तुत न करने पर निगम की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन, नोटिस के बाद भी बल्क में कूड़ा जनरेट करने वाले अपार्टमेंट, हाउसिंग सोसायटी, होटल आदि ने न तो अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की और न ही कार्ययोजना के अनुरूप कूड़े का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर लगाया गया जुर्माना
-मैक्सवैल अपार्टमेंट सहस्रधारा रोड
-विंडसर कोर्ट सहस्रधारा रोड
-आरबोरिया होम्स, सहस्रधारा हेलीपैड रोड
-हंसमुखी अपार्टमेंट, सहस्रधारा रोड
-इम्पीरियल हाईट्स, मालसी
-फुट हिल एवेन्यू, मालसी पुरुकुल रोड
-आनंद ईफ्लून्स, मालसी पुरुकुल रोड
-गोल्डन मनोर, मालसी
-शिवालिक ग्रीन, मालसी
-आरकेडिया हाईट्स, मालसी

बल्क में कूड़ा जनरेट करने वाले सभी हाउसिंग सोसायटी, अपार्टमेंट, होटल, रेस्तरां आदि को 20 दिनों में कूड़ा प्रबंधन की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा था। निर्देश का पालन न करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- मनुज गोयल, नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed