{"_id":"698de74b930c4b83e4051bc6","slug":"financial-approvals-received-for-bridge-and-road-construction-projects-dehradun-news-c-5-hld1006-899700-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुल, सड़क निर्माण की योजनाओं के लिए मिलीं वित्तीय स्वीकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुल, सड़क निर्माण की योजनाओं के लिए मिलीं वित्तीय स्वीकृतियां
विज्ञापन
- व्यय वित्त समिति की बैठक में मिली मंजूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण के लिए 64.94 करोड़ मंजूर हुए। सीएस बर्द्धन ने चंपावत जिले के रोडवेज स्टेशन में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग, शॉपिंग काॅम्पलेक्स की 64.94 करोड़ निर्माण लागत के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करते हुए इसका नाम सिटी सेंटर चंपावत रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों, स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था व पार्किंग स्थल पर रोडवेज की बसों के साथ ही टैक्सी पार्किंग की भी व्यवस्था करने को कहा। लोहाघाट विधानसभा में किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स कार्य के लिए 12.15 करोड़ को स्वीकृत किया।
ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क पुनर्निर्माण के लिए 43 करोड़ मंजूर
ऊधम सिंह नगर जिले के विधानसभा किच्छा के तहत एनएच-109 में पं. राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड, सिडकुल -आनंदपुर होते हुए एसएच-44 तक मार्ग (किमी 5.000 से 12.255 तक) तक पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 23.12 करोड़ मंजूर किया गया। शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुधार कार्य के लिए भी लोनिवि को 20.17 करोड़ की संस्तुति प्रदान की गई।
हरिद्वार में सूखी नदी पर बनेगा डबल लेन पुल
मुख्य सचिव ने कुंभ मेला-2027 की व्यवस्थाओं के तहत खड़खड़ी शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर सूखी नदी पर स्थित कॉजवे के स्थान पर डबल लेन पुल के निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग को 13.22 करोड़ मंजूर किया। मायापुर स्क्रैप चौनल पर दक्षद्वीप व बैरागी कैंप को जोड़ने वाले पूर्व निर्मित सेतु के डाउनस्ट्रीम में 60 मीटर स्पान स्टील गर्डर डबल लेन सेतु के निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग को 12.46 करोड़ की भी मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
टिहरी नगर में रेलिंग्स, स्ट्रीट लाइट के लिए 11.25 करोड़ मंजूर
बैठक में टिहरी नगर के माल रोड में फसाड कार्य रेलिंग्स, पाथ, स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण किये जाने आदि के प्रस्तावित कार्यों को 11.25 करोड़ की संस्तुति प्रदान की। सीएस ने कहा कि टिहरी नगर में फसाड कार्य, रेलिंग्स, पाथ, स्ट्रीट लाइट व शौचालय का निर्माण से आम जनमानस-पर्यटकों को सुविधा प्राप्त हो सकेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराना सुनिश्चित किया जाए।
नोट बुक के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को 52.84 करोड़ मंजूर
इसके अलावा व्यय वित्त समिति की बैठक में शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 52.84 करोड़ मंजूर किए। बैठक में सचिव नितेश झा, डॉ. पंकज पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार आदि मौजूद थे।