{"_id":"5f9405818ebc3ea3736f386b","slug":"finance-company-manager-duped-by-making-friendship-city-news-drn3599879165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ठग ने फाइनेंस कंपनी की मैनेजर को ही लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर ठग ने फाइनेंस कंपनी की मैनेजर को ही लगाया चूना
विज्ञापन
देहरादून। एक शातिर ठग ने फाइनेंस कंपनी की शाखा प्रबंधक को ही ठग लिया। दोस्ती बढ़ाकर उसने महिला के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करा लिया। यही नहीं विश्वास में लेकर महिला का 200 ग्राम सोना भी अपने नाम से गिरवी रख दिया और पांच लाख रुपये उधार लेकर भी वापस नहीं किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा वसंत विहार थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निशा नेगी चकराता रोड स्थित मण्णापुरम फाइनेंस कंपनी की शाखा में प्रबंधक हैं। निशा के अनुसार उनके पास अनिल तिवारी निवासी पंडितवाड़ी नाम का व्यक्ति आता था। धीरे धीरे उसने उन्हें विश्वास में ले लिया। तिवारी के झांसे में आकर निशा ने एक्सिस बैंक की जीएमएस रोड स्थित शाखा में खुलवा लिया। महिला का आरोप है कि उसने बैंक के कर्मचारियों के साथ मिलकर केवाईसी में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया।
अब किसी भी तरह के लेनदेन की सूचना सिर्फ तिवारी के पास ही आती थी। यही नहीं उसने धोखे में रखकर वहां से एटीएम और चेक बुक भी जारी करवा ली। इस बात का पता निशा को उस दिन चला जब किसी चेक के कैश होने की खबर एक नोटिस के रूप में दी गई। इससे पहले वह निशा को इतना विश्वास में ले चुका था कि उनका सोना भी अपने नाम से गिरवी रखवा दिया था। पुलिस ने इस शिकायत पर अनिल तिवारी व कुछ बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।