फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Finance Commission chairman Professor Ppola died.

वित्त आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर पपोला का निधन

Tue, 24 Nov 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Nov 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
Finance Commission chairman Professor Ppola died.

उत्तराखंड के चौथे वित्त आयोग के चेयरमैन व प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर टीएस पपोला नहीं रहे। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में अपने निवास बसंत कुंज में अंतिम सांस ली। पपोला के निधन पर राज्यपाल डॉ.कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम महानुभवों ने शोक जताया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बागेश्वर जनपद के निवासी पलोला काफी समय से बीमार चल रहे थे और अभी सरकार को आयोग की रिपोर्ट भी नहीं सौंप पाए थे। राज्य सरकार ने प्रो.पपोला को 24 फरवरी 2015 को राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया था।
विज्ञापन


वे 1987 से 1995 तक केंद्रीय योजना आयोग में सलाहकार रहे। 1977 से 1987 तक वह लखनऊ स्थित गिरी इंस्टीट्यूट के निदेशक रहे। प्रो.पपोला 1996 से 2002 तक काठमांडू स्थित इंटरनेशल सेंटर फॉर इंटिग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) के भी प्रमुख रहे। पपोला ने 14 किताबें व छह दर्जन से अधिक रिसर्च पेपर व जर्नल भी लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं आईएलओ, यूएनसीटीएडी(अंकटाड), यूएनआईडीओ(यूनिडो), यूएनआईसीईएफ (यूनिसेफ) और यूएनडीपी के विशेष कार्यों के तहत बांग्लादेश, इंडोनेशिया और फिलीपींस में भी विशेष योगदान दिया।


आयोग कार्यालय में शोक सभा
कालीदास मार्ग स्थित राज्य वित्त आयोग के कार्यालय में आयोजित शोक सभा में प्रो.पपोला को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोग के सदस्य सचिव एलएम पंत, सदस्यगण सीएमएस बिष्ट व अविकल थपलियाल समेत कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed