फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Film city will built in uttarakhand 50 Acre land soon

उत्तराखंड: यहां 50 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी, शूटिंग के लिए मिलेंगी बेहतर लोकेशन

Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Film city will built in uttarakhand 50  Acre land soon
Trivendra Singh Rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला के आसपास फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। मंगलवार को रानीपोखरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि डोईवाला के आसपास 25 से 50 एकड़ भूमि पर फिल्मसिटी बनाने की योजना है।

विज्ञापन


इससे स्थानीय नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत पहले सब्सिडी 30 प्रतिशत मिली थी, जोकि अब बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कूड़ा निस्तारण की तरफ सरकार का विशेष ध्यान है। हरिद्वार में कूड़ा निस्तारण के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है, जिसके लिए नीदरलैंड से तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट से एविशन फ्यूल, खाद आदि तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी के विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सरकार का ध्यान लोगों को ग्रेविटी का पानी उपलब्ध कराने से लेकर रोजगार के अवसरों को सृजित करने तक है। 

बकौल मुख्यमंत्री अटल आयुष्मान योजना से अब तब 4 लाख 46 हजार गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं जबकि प्रतिदिन 35 हजार गोल्डन बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना से मरीज के बिल का भुगतान 15 दिनों में किया जाएगा।

साथ ही सप्ताह भर की निशुल्क दवाइयां भी देने का प्रावधान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडी) शुरू किए जाने पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed