{"_id":"58bc38394f1c1b1854e7ea65","slug":"fight-with-forest-beat-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त पर निकले वन अधिकारी को दबंगों ने पीटा,वर्दी फाड़कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त पर निकले वन अधिकारी को दबंगों ने पीटा,वर्दी फाड़कर हुए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत चौहड़पुर रेंज के वन अधिकारी से गश्त के दौरान कुछ दबंगों ने मारपीट के साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। इस मामले की शिकायत वन बीट अधिकारी ने सहसपुर थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चौहड़पुर रेंज की डोभरी प्रथम बीट में तैनात वन बीट अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि बीते शनिवार की रात करीब 10 बजे नियमित गश्त पर था, इस दौरान उसे जंगल की ओर से बाइक आती दिखाई दी। जिस पर उन्होंने बाइक सवार दो युवक को रुकने का इशारा करने को कहा लेकिन उन्होंने बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन
उसने पीछा कर बाइक सवारों को केदारावाला चौक पर रोक लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सोनू और प्रदीप बताया। दोनों क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। दोनों ने बीच में लकड़ी की डाट रखी हुई थी। वह दोनों से डाट के बारे में पूछताछ करने लगा। इस बीच दोनों युवकों के परिजन कार में सवार होकर वहां आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने उसके साथ गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। जाते वक्त उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए। रेंज अधिकारी कुलदीप कुुमार ने कहा कि इस संबंध में पीड़ित बीट अधिकारी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। लिखित तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।