{"_id":"cfafcf531566533730be0d7845d914f8","slug":"fight-in-uttarakhand-kranti-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेडी-पी में चुनाव से पहले टकराव, टूट सकती है पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेडी-पी में चुनाव से पहले टकराव, टूट सकती है पार्टी
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 24 Mar 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग पार्टियों में बंटे उत्तराखंड क्रांति दल में से एक यूकेडी (पी) का झगड़ा रविवार को चरम पर पहुंच गया। यूकेडी (पी) के एक धड़े के नेताओं ने बैठक कर केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार को ही पद से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज
विज्ञापन
त्रिवेंद्र को बर्खास्त करने वाले नेताओं ने इसे केंद्रीय कार्यसमिति की विशेष बैठक बताया है। इससे पार्टी में चुनाव से पहले यूकेडी में एकता की कोशिशों को झटका लगा है। ऐसा लग रहा है कि पार्टी एक और धड़ा जल्द ही सामने आ सकता है।
विज्ञापन
जुयाल बने कार्यवाहक अध्यक्ष
दल के वरिष्ठ नेता एपी जुयाल को अब कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है। यूकेडी से अलग होेकर बने दलों को एक करने के लिए भी जुयाल को अधिकृत किया गया है।
पढ़ें, गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे
यूकेडी (पी) की इस केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में दल की वर्तमान दशा और विघटन पर अफसोस जताते हुए सभी धड़ों की एका पर जोर दिया गया।
बिखराव के लिए पंवार को ठहराया जिम्मेदार
कहा गया कि त्रिवेंद्र पंवार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से ही पार्टी में बिखराव हुआ है। पार्टी के बिखराव के लिए पंवार को जिम्मेदार मानाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया।
पढ़ें, सरकार बचाने बहुगुणा के दरबार में पहुंचे हरीश
पंवार द्वारा मनोनीत सर्वोच्च विशेषाधिकार समिति को भी भंग कर नई समिति गठित की गई। पंवार द्वारा निष्कासित और निलंबित पदाधिकारियों को सम्मान के साथ वापस लाने का भी निर्णय लिया गया।
पढ़ें, 100 साल बाद दून पहुंची बुलबुल और मुनिया
बैठक में कर्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, उपाध्यक्ष गोवर्द्धन प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश उत्तराखंडी, शांति प्रसाद भट्ट,आदि मौजूद रहे।
नई सर्वोच्च अधिकार समिति
-अध्यक्ष एपी जुयाल, उपाध्यक्ष गोवर्द्धन प्रसाद शर्मा, महामंत्री शांति प्रसाद भट्ट, अध्यक्ष संसदीय बोर्ड भगवती प्रसाद डोभाल, अध्यक्ष अनुशासन समिति भंवर सिंह वर्मा, जयप्रकाश उत्तराखंडी, लखवीर सिंह, प्रमिला रावत।