फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight for uttarakhand bjp chairman.

कुर्सी के लिए उत्तराखंड भाजपा में होंगे रोमांचक मुकाबले

Tue, 19 Jan 2016 12:47 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jan 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
fight for uttarakhand bjp chairman.

उत्तराखंड भाजपा में नेता प्रतिपक्ष और विस चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन का मुकाबला रोचक होने जा रहा है। अधिकृत तौर पर कोई सूचना तो जारी नहीं हुई, लेकिन यह लगभग तय कर लिया गया है कि दोनों पदों पर फरवरी माह में ताजपोशी होगी।

विज्ञापन


फिलहाल जो स्थिति बनी है, संचालन समिति के चेयरमैन के लिए भगत सिंह कोश्यारी और त्रिवेंद्र सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष के लिए मदन कौशिक और हरबंश कपूर के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। फरवरी माह में एक बार फिर भाजपा में घमासान तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति में यदि कोई बदलाव नहीं आया तो नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा चुनाव प्रचार संचालन समिति के चेयरमैन की ताजपोशी एक साथ अगले महीने होगी। इसके लिए अभी से सभी ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। विस चुनाव प्रचार संचालन समिति के अध्यक्ष का पद आगामी चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद को लेकर इस बार खास किस्म की तस्वीर सामने उभरी है। इस पद के लिए पार्टी के भीतर दो नामों पर मंथन हुआ है। इनमें एक नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी हैं और दूसरे झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत।

त्रिवेंद्र कभी भगतदा के प्रमुख लेफ्टिनेंट होते थे, लेकिन पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद से त्रिवेंद्र ने भगतदा कैंप से किनारा कर लिया है। यह सब जानते है कि भाजपा की सरकार में सत्ता परिवर्तन के लिए भगतदा ने त्रिवेंद्र की अगुवाई में ही अभियान को अंजाम दिया।

दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद नेता प्रतिपक्ष का है। इस पर वैसे तो मदन कौशिक का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है, लेकिन पार्टी का एक प्रभावशाली गुट हरबंश कपूर को आगे कर मुकाबले को रोचक बना रहा है।


फिलहाल केंद्रीय नेताओं के अलावा भगतदा कैंप का समर्थन भी मदन कौशिक के साथ है। उधर, कुछ नेता वरिष्ठ होने का बहाना लेकर हरबंश कपूर को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहते हैं। वैसे भी इन नेताओं के कपूर प्रेम को कौशिक से उनकी मुखालफत के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल भाजपा में सभी को फरवरी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed