फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fight between pradeep tamta and anil goyal for uttarakhand lone rayasabha seat.

राज्यसभा चुनाव: टम्टा-गोयल में सीधी टक्कर, गीता ने छोड़ा मैदान

Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
सार

  • विधानसभा में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान
  • शाम पांच बजे से शुरू होगी मतगणना, देर शाम परिणाम होंगे घोषित
  • निर्वाचन आयोग की आब्जर्वर ने लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
fight between pradeep tamta and anil goyal for uttarakhand lone rayasabha seat.
भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अनिल गोयल (बाएं) और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा (दाएं)। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल के बीच सीधी टक्कर होगी। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल गोयल ने यूं तो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है, मगर उनको पार्टी का परोक्ष समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी गीता ठाकुर ने समर्थन न मिलने पर शुक्रवार को मैदान छोड़ दिया जिसके बाद दोनों में सीधी टक्कर के हालात बने।

शनिवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शाम चार बजे तक विधानसभा के सभी 59 सदस्य मतदान कर सकेंगे। पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। जिसके पूरा होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त आब्जर्वर एवं उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को विधानसभा पहुंचकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। निष्पक्ष मतदान को लेकर उन्होंने रिटर्निंग आफिसर/विधानसभा सचिव समेत मतदान से जुड़े सभी अफसरों के साथ बैठक की। रिटर्निंग आफिसर जगदीश चंद्र ने बताया कि मतदान को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर की मौजूदगी में मतदान

fight between pradeep tamta and anil goyal for uttarakhand lone rayasabha seat.
विधानसभा में मीडिया की एंट्री रहेगी बैन। - फोटो : AmarUjala

मतदान विधानसभा के कक्ष संख्या 321 में कराया जाएगा। मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में प्रत्याशी के अधिकृत मतदान और मतगणना एजेंट ही दाखिल हो सकेंगे।

मतदान केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त आब्जर्वर की मौजूदगी में होगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

मीडिया कर्मियों का प्रवेश वर्जित
विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि मतदान से लेकर मतदान और परिणाम घोषित होने तक विधानसभा परिसर में मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। परिसर के बाहर ही रहकर मीडियाकर्मी कवरेज कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed