फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between narendra modi and harish rawat

नरेंद्र मोदी को टक्कर दे रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Fri, 02 May 2014 08:47 AM IST
अनूप वाजपेयी / अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 May 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
fight between narendra modi and harish rawat

पूरे देश में नरेंद्र मोदी के सीधे निशाने पर गांधी परिवार और कांग्रेसी सरकारों की नीतियां हैं लेकिन उत्तराखंड में उन्हें तीन महीने पुराने मुख्यमंत्री हरीश रावत से चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन


यहां मोदी के लड़ाकों को रोकने में कांग्रेस के लिए सोनिया और राहुल गांधी से अधिक हरीश रावत के नाम का अस्त्र कारगर साबित माना जा रहा है।

कांग्रेस उन्हें ‘सुपरमैन’ की तरह पेश कर चुनाव को स्थानीय मुद्दों से जोड़ने की कोशिश में लगी है।

खुद हरीश रावत अपने काम का हवाला तो दे ही रहे हैं मोदी और गुजरात मॉडल पर चुटीले व तीखे प्रहार से भी नहीं चूक रहे।

दो ‌हिस्सों में बटकर ‌कर रहे जीत पक्की

fight between narendra modi and harish rawat

दूसरी ओर, भाजपा इस चुनाव को पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के आसपास राष्ट्रीय मुद्दे उठाकर लड़ना चाह रही है। भाजपा प्रत्याशी और नेता अपने भाषणों और अपील में मोदी का जिक्र करना कतई नहीं भूलते।

लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल गरमाने से पहले ही इस बात पर कांग्रेस की सियासत गर्मा गई थी कि मुख्यमंत्री सिर्फ तीन सीटें ही जिताने की बात कह रहे हैं।

तब मुख्यमंत्री ने इसका खंडन भी किया था। अब कांग्रेस के नेता पांचों सीटें जीतने के लिए जी-जान से जुटे हैं लेकिन दो हिस्सों में बंटकर।

हरिद्वार और अल्मोड़ा लोकसभा सीटों की लड़ाई में सीधे तौर पर हरीश रावत फैक्टर ही काम कर रहा है। हरिद्वार की उनकी ही सीट से पत्नी रेणुका रावत मैदान में हैं। अल्मोड़ा उनका गृह जनपद और पुराना संसदीय क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल सीट पर भी रावत का दखल

fight between narendra modi and harish rawat

कुमाऊं में लंबे समय तक सक्रिय रहने के चलते नैनीताल सीट पर भी रावत का दखल है। केसी सिंह बाबा के साथ जुड़कर यह सीट रावत समर्थक अपने खाते में ही दिखाना चाहते हैं। यही वो तीनों सीटें हैं, जिसकी बात रावत विरोधी कर रहे थे।

टिहरी और पौड़ी संसदीय सीटों पर भी हरीश रावत लगातार दौरे और जनसभा कर रहे हैं। इन दोनों सीटों पर भी उनकी फेस वैल्यू है, लेकिन यहां होने वाली जीत-हार का हिसाब-किताब हरीश रावत के खाते में नहीं जाएगा।

टिहरी में ना तो विजय बहुगुणा इसका क्रेडिट हरीश रावत को देंगे और न ही पौड़ी में हरक सिंह रावत। टिहरी में कांग्रेस उम्मीदवार साकेत बहुगुणा हारते हैं तो इसे विजय बहुगुणा सरकार के कार्यकाल से ही जोड़कर देखा जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का फोकस टिहरी-पौड़ी पर

fight between narendra modi and harish rawat

पौड़ी से उम्मीदवार हरक सिंह रावत चुनाव अपने दमखम पर लड़ रहे हैं, जो बहुगुणा के भी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में हार-जीत का हिसाब भी उनके खाते में ही जाना है।

वैसे, हाईकमान की ओर से पांचों सीटों पर प्रचार का जिम्मा मुख्य रूप से हरीश रावत पर ही है। मुख्यमंत्री का फोकस टिहरी-पौड़ी पर भी है।

लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि अंदरखाने कांग्रेस उम्मीदवार कतई नहीं चाहते कि वहां मुख्यमंत्री का चेहरा आगे करके चुनाव लड़ा जाए। बावजूद इसके कार्यकर्ता मोदी की काट के रूप में मुख्यमंत्री पर भरोसा जता रहे हैं।

पिछली बार जीतने वाले तीन इस बार नहीं

fight between narendra modi and harish rawat

2009 में कांग्रेस ने पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। हरीश रावत हरिद्वार से, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा टिहरी, केसी सिंह बाबा नैनीताल, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा और पौड़ी से सतपाल महाराज जीतकर संसद पहुंचे थे।

इस बार केसी सिंह बाबा और प्रदीप टम्टा को छोड़कर बाकी तीनों नेता अलग-अलग कारणों से चुनाव मैदान में नहीं हैं। महाराज तो अब भाजपा के साथ हैं।

दो अन्य नेता खुद तो नहीं लड़ रहे लेकिन विजय बहुगुणा बेटे साकेत के लिए और हरीश रावत पत्नी रेणुका रावत के लिए जी जान से जुटे हैं।

विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने से टिहरी लोकसभा सीट खाली हुई और यहां उनके बेटे साकेत बहुगुणा ने उप चुनाव लड़ा था। 2012 में भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली थी।

भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
भाजपा ने इस बार अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक और भगत सिंह कोश्यारी को मैदान में उतारा है।

टिहरी पर एक बार फिर माला राज्यलक्ष्मी 2012 के पुराने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबिल हैं। अल्मोड़ा सुरक्षित सीट पर भाजपा ने विधायक अजट टम्टा को वर्तमान सांसद प्रदीप टम्टा के खिलाफ उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed