फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fifteen thousand reward caught in embezzlement case

Dehradun News: करोड़ो के गबन मामले में पंद्रह हजार का इनामी दबोचा

Fri, 01 Sep 2023 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fifteen thousand reward caught in embezzlement case
लोगों को ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये का गबन करने वाली जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के खटीमा ब्रांच के प्रधान लेखाकार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले दो सालों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में अपनी ब्रांच खोली गई थीं। कंपनी ने लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश करवाए और फिर गबन कर गई। कंपनी की खटीमा में भी ब्रांच थी। इसमें लोगों के करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये का गबन किया गया। इस संबंध में महिपाल गिरी निवासी नौगांव नाथ थाना खटीमा ऊधमसिंह नगर की ओर से 23 दिसंबर 2021 को मुकदमा कराया गया था।
विज्ञापन

तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से तीन जुलाई 2023 को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। एसएसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टीम को सूचना मिली कि आरोपी लखनऊ में छिपा हुआ है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर सचिन कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम पोस्ट नौडिहा तरहार थाना लालापुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शारदा नगर विस्तार थाना बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed