फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Field survey completed for Nakpur-Bageshwar railway line 170 km Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन के लिए फील्ड सर्वे पूरा, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार

Thu, 21 Aug 2025 02:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Aug 2025 02:31 PM IST
सार

टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद स्वीकृति के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श और नीति आयोग, वित्त मंत्रालय की मंजूरी आवश्यक होती है।

विज्ञापन
Field survey completed for Nakpur-Bageshwar railway line 170 km Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन (170 किमी) के लिए फील्ड सर्वे पूरा हो गया है, इसके साथ ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। इसमें परियोजना की लागत 48,692 करोड़ आंकी गई है पर इस परियोजना में यातायात संभावनाएं कम हैं।यह जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट के पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।

विज्ञापन


बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद स्वीकृति के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श और नीति आयोग, वित्त मंत्रालय की मंजूरी आवश्यक होती है। चूंकि परियोजनाएं स्वीकृत करना सतत प्रक्रिया है, इसलिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...CM Dhami: पहले चाय बनाई फिर सभी को पिलाई...मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री ने इस तरीके से किया जनता से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि उत्तराखंड में रेल अवसंरचना के लिए बजट आवंटन लगभग 25 गुना बढ़ा है। 2009–2014 में 187 करोड़ प्रति वर्ष से बढ़कर 2025–26 में 4,641 करोड़ बजट हो गया है। एक अप्रैल 2025 तक राज्य में 216 किलोमीटर लंबाई की तीन नई रेल लाइनों को 40,384 करोड़ की लागत से स्वीकृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed