फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female tourist death due to heart attack in Ranikhet

दोस्तों के साथ रानीखेत घूमने आई विदेशी महिला की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 16 Jul 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 16 Jul 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Female tourist death due to heart attack in Ranikhet

दोस्तों के साथ हैड़ाखान मंदिर रानीखेत घूमने आईं नीदरलैंड की पर्यटक सेम्मथा मारिया (44) की हृदयघात से मौत हो गई। उन्हें यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि सेम्मथा का ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया था। कई दिनों से भोजन न करने से उनकी तबियत बिगड़ गई थी। नीदरलैंड दूतावास के अधिकारी सोमवार को मोर्चरी आएंगे। इसके बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


सेम्मथा मारिया पांच जुलाई को अपने साथियों के साथ हैड़ाखान पहुंची थीं। शनिवार को हालत बिगड़ी तो साथी उन्हें लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए।

यहां उपचार के दौरान विदेशी पर्यटक की सुबह मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने मौत के बारे में डॉक्टरों से पूछताछ की।  इस मामले में एलआईयू ने एसएसपी की तरफ से नीदरलैंड दूतावास को तत्काल सूचना भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि वे सोमवार को मोर्चरी आएंगे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि दूतावास के अधिकारियों से बातचीत के बाद ही पोस्टमार्टम के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed