फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female chowkidar did not get salary for 17 months

Dehradun News: महिला चौकीदार को 17 महीने से नहीं मिला वेतन

Tue, 24 Jun 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Female chowkidar did not get salary for 17 months

विज्ञापन
भूमि संरक्षण एवं वन प्रभाग में कार्यरत महिला प्लांटेशन चौकीदार को 17 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। पति की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही महिला ने अधिकारियों से वेतन भुगतान के लिए गुहार लगाई है।
कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के रुद्रपुर बीट में प्लांटेशन चौकीदार के रूप में कार्य कर रही वहीदन नामक महिला ने प्रभागीय वन अधिकारी को पत्र भेजकर वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने कहा है कि वह पूरी मेहनत व लगन से प्लांटेशन की चौकीदारी करने का कार्य करती चली आ रही हैं। पति की मृत्यु के बाद से घर की सारी जिम्मेदारी उसके कंधों पर है। लेकिन, पिछले 17 महीनों से वेतन नहीं मिलने से वह आर्थिक संकट में आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि देहरादून डिवीजन में उनकी श्रेणी के अन्य सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। परंतु, बिना किसी कारण से उनका वेतन विभाग ने रोका हुआ है। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी से वेतन जारी कराए जाने की मांग की है।

उधर, प्रभारी डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि अभी उनको मामले की जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी करके समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed