{"_id":"69ecca978b4f9b020c0c2d29","slug":"fearing-womens-outrage-congresss-claims-on-reservation-are-unconstitutional-and-absurd-bjp-dehradun-news-c-5-hld1006-955212-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आक्रोश से डरी कांग्रेस के आरक्षण पर दावे असंवैधानिक, हास्यास्पद : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आक्रोश से डरी कांग्रेस के आरक्षण पर दावे असंवैधानिक, हास्यास्पद : भाजपा
विज्ञापन
- घोषित महिला प्रत्याशी का टिकट काटकर चुनाव लड़ने वाले कर रहे आरक्षण के दावे
- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, 2029 में भाजपा ही आएगी और महिला आरक्षण भी लाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने हरीश रावत और कांग्रेस नेताओं पर मातृशक्ति के आक्रोश से डर, महिला आरक्षण को लेकर असंवैधानिक, निरर्थक और हास्यास्पद दावे करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो 2022 में स्वयं चुनाव लड़ने के लिए महिला टिकट कटवा चुके हैं, उनके मुंह महिला आरक्षण के वादे अच्छे नहीं लगते।
भट्ट ने कहा, जनता ने 60 साल कांग्रेस के ऐसे झूठे वादे सुने। अब संसद में उनका ये महिला विरोधी चेहरा देख भी लिया है। आज जनता निश्चिंत है कि 2029 में भाजपा ही आएगी और महिलाओं के लिए आरक्षण भी लाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से जो भी हास्यास्पद और हवाहवाई दावे किए जा रहे हैं, वो मातृशक्ति के आक्रोश का परिणाम है। महिलाएं बेहद गुस्से में है। यही वजह है कि कांग्रेस विधानसभा के स्तर से महिला आरक्षण लागू करने के संवैधानिक, निरर्थक और भ्रामक वादे कर रही है।
उन्होंने हरदा को महिला प्रत्याशियों के टिकट कटने का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 2022 में हरीश रावत ने लालकुआं सीट पर चुनाव लड़ा, वो भी पार्टी की एक महिला प्रत्याशी का घोषित टिकट कटने के बाद। प्रदेश की महिलाओं ने उसी समय उनकी महिला विरोधी सोच को पहचान कर चुनाव में पराजित किया था। भट्ट ने कहा कि नेहरू से लेकर इंदिरा और राजीव गांधी तक, सभी आरक्षण के खिलाफ भाषण देते आए हैं। आगामी चुनावों में अपनी निश्चित हार को देखते हुए कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं।