{"_id":"57cd39f94f1c1bbe30317c01","slug":"fauji-runs-thief-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ मिलकर फौजी चलाता था चोर गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ मिलकर फौजी चलाता था चोर गैंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
thief
- फोटो : amar ujala
देहरादून पुलिस ने एक फौजी को उसके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी फौजी चोरी का गैंग चलाता था। देहरादून की प्रेम नगर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को दो स्टूडेंट साथियों के साथ दबोचा।
विज्ञापन
तीनों ने मिलकर देहरादून के प्रेमनगर इलाके के हॉस्टल में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आर्मी का जवान, अपने दो दोस्तों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
2014 में कैंट थाने से 11 लैपटॉप और 7 मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी जेल जा चुका है। दोनों साथी स्टूडेंट के पिता भी फौजी हैं।