फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father's ashes missing through postal department carelessness

डाक विभाग के 'सिस्टम' में गुम हो गई इस बेटे के पिता की अस्थियां, कहानी पढ़ेंगे तो भावुक हो जाएंगे

Wed, 09 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Father's ashes missing through postal department carelessness
shailendra negi - फोटो : amar ujala

डाक विभाग के सिस्टम में ऋषिकेश निवासी शैलेंद्र के पिता की अस्थियां गुम हो गई हैं। शैलेंद्र करीब एक साल से अस्थियों का पार्सल लेने के लिए भटक रहा है, लेकिन डाक विभाग से कोई माकूल जवाब नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


इस बाबत शैलेंद्र ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित डाक विभाग के कार्यालय में फरियाद की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 

ऋषिकेश निवासी शैलेंद्र नेगी के अनुसार पिता गंभीर सिंह नेगी जर्मनी के होटल में नौकरी करते थे। 9 जुलाई 2017 को शैलेंद्र का पिता गंभीर सिंह नेगी का निधन जर्मनी में ही हो गया था। इसके बाद जर्मनी में मौजूद गढ़वाल के कुछ लोगों ने गंभीर सिंह नेगी का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

डाक विभाग की लापरवाही से अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन नहीं करा सका

Father's ashes missing through postal department carelessness
ट्रैकिंग आईडी भी दी गई, लेकिन पिता की अस्थियों वाला पार्सल नहीं मिला
इसके बाद शैलेंद्र ने पिता की अस्थियों के बाबत जर्मनी स्थित दूतावास से संपर्क किया। दूतावास से पिता की अस्थियां डाक के माध्यम से ऋषिकेश के इंदिरानगर स्थित घर के पते पर भेजने की बात कही गई।

इस संबंध में डाक विभाग की ट्रैकिंग आईडी भी दी गई, लेकिन पिता की अस्थियों वाला पार्सल नहीं मिला। इसके बाद शैलेंद्र ने डाक विभाग से संपर्क किया तो बताया गया कि संबंधित पते पर कोई न मिलने की वजह से पार्सल वापस भेज दिया गया।

इस पर जब डाक वापसी की ट्रैकिंग आईडी मांगी गई तो पता दिल्ली का निकला। शैलेंद्र का आरोप है कि डाक विभाग की लापरवाही से आज तक वह अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन नहीं करा सका है। राजपुर रोड स्थित डाक विभाग के कार्यालय में भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं डाक विभाग की लापरवाही की वजह से शैलेंद्र का पूरा परिवार परेशान है। वहीं डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि  मामले में उनके स्तर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed