फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father of a patient admitted at Synergy Hospital accused of theft

Dehradun News: सिनर्जी अस्पताल में भर्ती मरीज के पिता पर चोरी का आरोप

Sun, 16 Nov 2025 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Father of a patient admitted at Synergy Hospital accused of theft
देहरादून। कैंट थानाक्षेत्र स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती मरीज के पिता पर चिकित्सा अधीक्षक के कमरे से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष केके लुंठी के मुताबिक घटना चार नवंबर की है। इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल रॉय शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रिदम गोयल नाम के एक मरीज को भर्ती किया गया था। आरोप है कि उसके पिता ने रात करीब साढ़े 10 बजे उनके कमरे में घुसकर दस्तावेज और उपकरण चोरी कर लिए। इसके अगले दिन बिना चिकित्सकीय सलाह के मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे कैद बताई जा रही है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed