{"_id":"5a255a3e4f1c1b156b8ba30c","slug":"father-commited-suicide-after-daught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के पैदा होते ही पिता ने लगा ली फांसी पर वजह थी कुछ और, पढ़कर पसीज जाएगा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के पैदा होते ही पिता ने लगा ली फांसी पर वजह थी कुछ और, पढ़कर पसीज जाएगा दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के पैदा होते ही एक पिता ने फांसी लगा दी। बेटी के पैदा होने के गम में पिता ने ऐसा कदम नहीं उठाया बल्कि वजह तो कुछ और थी। पढ़कर पसीज जाएगा दिल..
विज्ञापन
बेटी के जन्म पर अस्पताल का भारी भरकम खर्च उठा पाने में अक्षम एक फैक्ट्री कर्मी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर, युवक जब फांसी के फंदे पर झूला तब तक परिजनों ने अस्पताल का बिल भी चुकता कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मूल रूप से गांव सुंदराखाल पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला मनीष जोशी 29 पुत्र भुवनेश्वर जोशी यहां सिडकुल से सटी रामधाम कालोनी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। एक दवा कंपनी में कार्यरत फैक्ट्रीकर्मी की पत्नी ने शिवालिक नगर के देवभूमि अस्पताल में सर्जरी के बाद बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी में करीब पचास हजार रुपए का खर्च अस्पताल प्रबंधन ने बताया था।
विज्ञापन
अस्पताल का बिल चुकता कर दिया पर इससे पहले उठा लिया युवक ने कदम
रामधाम कालोनी में रहने वाले बड़े भाई रितेश जोशी सहित अन्य रिश्तदेारों ने आर्थिक सहायता करने की ठान ली और अस्पताल का बिल चुकता कर दिया, लेकिन इससे पहले ही दोपहर को घर पहुंचे फैक्ट्रीकर्मी ने दुपट्टे के फंदे पर झूलकर जान दे दी।
युवक के मोबाइल फोन पर कॉल न रिसीव करने पर जब भाई उसके कमरे पर पहुंचा तब भाई का शव फंदे से लटका देखकर दंग गया। सूचना मिलने पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी अभिनव शर्मा पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि ऐसा लगता है कि युवक ने बिल चुकता न कर पाने के कारण ही आत्महत्या की है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
युवक के मोबाइल फोन पर कॉल न रिसीव करने पर जब भाई उसके कमरे पर पहुंचा तब भाई का शव फंदे से लटका देखकर दंग गया। सूचना मिलने पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी अभिनव शर्मा पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि ऐसा लगता है कि युवक ने बिल चुकता न कर पाने के कारण ही आत्महत्या की है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।