{"_id":"6599a76a645feb28e1020948","slug":"father-and-son-beaten-for-stopping-them-from-abusing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-323140-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गाली-गलौज करने से रोकने पर पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गाली-गलौज करने से रोकने पर पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन
शराब पीकर घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे एक व्यक्ति को रोकना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। व्यक्ति ने दोनों को डंडे और सरिये से जमकर पीटा और उनके घर की चाहरदीवारी भी तोड़ दी। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुल्हाल चौकी क्षेत्र के कुंजा गांव निवासी जितो ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पड़ोस में रहने वाला पाल शराब पीकर उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। बताया कि जब उनके पति और बेटे ने विरोध किया तो वह डंडे और सरिया से मारना शुरू कर दिया। दोनों लोग लहुलूहान हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि पाल ने उनके पति और बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। उसके घर की चाहरदीवारी भी तोड़ दी। कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि कुंजा निवासी पाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।