फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father and minor son died after consuming poison Wife died a month ago Bhagwanpur Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: एक माह पहले पत्नी की मौत से परिवार को लगा था सदमा, अब पिता-पुत्र ने जहर खाकर मौत को लगाया गले

Sun, 19 Mar 2023 09:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 09:28 PM IST
सार

जोगेंद्र कश्यप हलवाई के साथ लेबर का काम करता था। एक माह पूर्व उसकी पत्नी मौत की हो गई थी। उसके बाद से जोगेंद्र बेहद दुखी था और इसी कारण वह डिप्रेशन में था। वहीं बेटे शिवम को भी मिर्गी के दौरे की शिकायत थी। रविवार को दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Father and minor son died after consuming poison Wife died a month ago Bhagwanpur Roorkee Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। ग्रामीण दोनों को अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि ग्रामीण की पत्नी की एक माह पूर्व मौत हो गई थी। इससे वह बेहद दुखी थे। उनके बेटे का भी स्वास्थ्य ठीक नहीं था। माना जा रहा है इसी कारण ग्रामीण ने यह कदम उठाया होगा। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरठेड़ी गांव निवासी जोगेंद्र कश्यप (40) का घर गांव की एक मुख्य सड़क पर है। देर शाम ग्रामीण जब उनके घर के सामने से गुजरे से तो उन्हें दवा की तेज गंध आई। ग्रामीण के घर का दरवाजा भी खुला हुआ था। यह देख ग्रामीणों ने भीतर जाकर देखा तो जोगेंद्र कश्यप व उसका 14 वर्षीय बेटा शिवम कश्यप अचेत अवस्था में पड़े थे।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक वहां से सल्फास की गंध आ रही थी। उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि दोनों ने सल्फास का सेवन किया है। दोनों को ग्रामीण तुरंत ही शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सक ने उनका उपचार शुरू किया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। मामले की जानकारी पाकर भगवानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को थी मिर्गी के दौरे की शिकायत
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि जोगेंद्र कश्यप हलवाई के साथ लेबर का काम करता था। एक माह पूर्व उसकी पत्नी मौत हो गई थी। उसके बाद से जोगेंद्र बेहद दुखी था। इसी कारण वह डिप्रेशन में था। वहीं बेटे शिवम को भी मिर्गी के दौरे की शिकायत थी।

ये भी पढ़ें...ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: नीलकंठ मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों और एक युवती की मौत; 10 लोग घायल

आशंका है कि इसी बात से परेशान होकर उन्होंने पहले अपने बेटे को जहरीला पदार्थ दिया और फिर स्वयं भी खा लिया। पुलिस के अनुसार दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और साफ हो सकेगा। मृतक के तीन भाई हैं। वह अलग अपने परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी की मौत के बाद जोगेंद्र के परिवार में वह और उसका बेटा रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed