फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father and his son died in accident 

बाइक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Mon, 03 Apr 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई Updated Mon, 03 Apr 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
father and his son died in accident 

दून-पांवटा हाईवे पर ढाकी गांव के समीप बाइक और कार की आमने सामने की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शरीफ (45) पुत्र चांद अली और उसका पुत्र रफीक (22) निवासी ग्राम ढकरानी थाना विकासनगर सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। सुबह करीब पौने सात बजे ढाकी गांव के करीब सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ढाकी गांव से अचानक स्कूटी सवार के हाईवे पर आ जाने से कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सामने से आ रहे बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त भी कि रफीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहगीर आनन फानन में घायल शरीफ को निजी वाहन से हबरर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढकरानी के प्रधान अयूब ने बताया कि मृतक रफीक चार बहनों का इकलौता भाई था। उसका डेढ़ साल का बच्चा है।

दोनों पिता पुत्र कंपनी में काम कर परिवार चलाते थे। उन्होंने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  

ऋषिकेश में विक्रम पलटा, तीन घायल

father and his son died in accident 

हाईवे पर एक विक्रम के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह एक विक्रम ऋषिकेश से सवारिया लेकर श्यामपुर की ओर जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र में सामने से तेजी से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गया।

हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े और बमुश्किल विक्रम को सीधा किया। हादसे में घायल विंदर कौर (35) पत्नी श्यामलाल निवासी छिद्दरवाला, पिंकी (24) पुत्री चंदन निवासी गुमानीवाला और मूर्ति सिंह (54) पुत्र नंदन सिंह निवासी श्यामपुर को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विक्रम में चालक समेत पांच लोग सवार थे, अन्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed