{"_id":"57513c4d4f1c1b8c49108e43","slug":"fast-of-bjp-leader-bharat-singh-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयागः कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने तुड़वाया भाजपा नेता का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयागः कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने तुड़वाया भाजपा नेता का अनशन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
diensh aggarwal with bjp leader bharat singh
- फोटो : amar ujala
31 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा नेता भरत सिंह चौधरी का आमरण अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रुद्रप्रयाग पहुंच कर भरत सिंह को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।
विज्ञापन
भरत सिंह चौधरी पिछले तीन दिन से अनशन पर थे। गुरुवार को चौधरी ने मांगों पर शासन स्तर पर उचित कार्रवाई के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही थी। उन्होंने रुद्रप्रयाग के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और जनता से एकजुट होकर संघर्ष करने को कहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को हुई सभा में अनशनकारी चौधरी ने कहा था कि जिला गठन के 18 और राज्य गठन के 16 वर्ष बाद भी रुद्रप्रयाग की उपेक्षा दूर नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पैराशूट प्रत्याशियों और उपेक्षा को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन