फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fast and soft food dangerous for kids

छोटा हो रहा है आपके छोटू का मुंह!

Thu, 30 Jan 2014 09:19 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jan 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
fast and soft food dangerous for kids

फास्ट फूड और मुलायम खाना खाने से आपके छोटू (संतान) का मुंह छोटा होता जा रहा है। ऐसे में जब आपका छोटू जवान होगा तो उसके मुंह में बत्तीसी नहीं होगी। यदि 28 के बाद दांत निकले भी तो काफी कष्टकारक होंगे।

विज्ञापन


बच्चों को मुलायम तथा फास्ट फूड से दूर ही रखें
जानकारों का मानना है कि यदि अपनी संतान के मुंह में बत्तीसी देखना चाहते हैं तो उसे चबाने वाली चीजें खिलाएं और मुलायम तथा फास्ट फूड से दूर ही रखें।

पढ़ें, बेरहम बाप ने किसी और को सौंप दिया जिगर का टुकड़ा
विज्ञापन


इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के एक सर्वेक्षण में यह तथ्य उजागर हुआ है कि खानपान की गड़बड़ी से बच्चों का जबड़ा छोटा होता जा रहा है। जबड़े के संकरे होने से अक्कल दाढ़ के लिए मुंह में जगह नहीं बच रही है। मुंह में बत्तीस की जगह अट्ठाइस दांत ही आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...

आईडीए ने देश भर में 10 हजार कैंप लगवाए थे। ओरल हेल्थ प्रोग्राम के चेयरमैन डा. केपी शर्मा ने बताया कि कैंपों में स्कूली बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। पांच लाख स्कूली बच्चे कैंप में आए थे।

पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम

इनकी जांच की गई तो 98 फीसदी बच्चों के जबड़ों में संकरेपन के लक्षण मिले। कैंप वर्ष 2013 में लगे थे। इनमें 5 से 18 वर्ष की उम्र के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबड़ा सिकुड़ने की मुख्य वजह मुलायम खाना पाया गया। ज्यादातर बच्चे फास्ट फूड और दूसरी सॉफ्ट चीजें खाते थे।


जबड़े में सिकुड़न आने लगती है
इसकी वजह से जबड़े का व्यायाम नहीं हो पाता है और इसमें सिकुड़न आने लगती है। जबड़ा सिकुड़ने से चार दांतों के लिए जगह कम पड़ जाएगी। इसका असर 18 साल की उम्र के बाद निकलने वाली अक्कल दाढ़ पर पड़ रहा है।

पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी

शर्मा ने बताया कि जबड़ा छोटा होने से एक तो अक्कल दाढ़ निकल नहीं पाती। निकली भी तो टेढ़ी-मेढ़ी निकलती है, जिसकी वजह है मुंह में घाव हो जाता है, जिससे अल्सर होने का खतरा रहता है। बाद में यह कैंसर में परिवर्तित हो सकता है।

सॉफ्ट डाइट लेने से मुंह का व्यायाम नहीं हो पाता। इससे मुंह का ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होता है। इससे जबड़ों की ग्रोथ प्रभावित होती है। 32 दांत के लिए जगह नहीं बन पाती।
- डॉ. चारू बहुगुणा, दंत रोग विशेषज्ञ

कुदरत ने जबड़ों को सख्त चीजें चबाने के लिए बनाया है। मुलायम चीजें खाने से जबड़ों पर जोर नहीं पड़ता और इनका व्यायाम नहीं हो पाता है। जबड़ा पूरा फैल नहीं पाता, जिससे विकास रुक जाता है।
- डॉ. जेडीएस राणा, अपर निदेशक दंत चिकित्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed