फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farming village Paundha becomes hub of education

Dehradun News: खेती-किसानी वाला गांव पौंधा बन गया एजुकेशन का हब

Mon, 04 Dec 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farming village Paundha becomes hub of education
पौंधा गांव एजुकेशन हब के रूप में नई पहचान बना रहा है। गांव के लोग भी अब खेती-किसानी से हटकर दूसरे कारोबार व सहायक व्यवसायों में अधिक रुचि ले रहे हैं। आलम यह है कि कभी जिन खेतों में धान, गेहूं व मंडुआ की फसल लहलहाती थी वहां अब आसमान को छूती कॉलेजों की इमारतें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर विकासखंड सहसपुर का करीब 1400 की आबादी वाला गांव पौंधा अब एजुकेशन हब के नाम से अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। गांव के आसपास के क्षेत्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, बीएड, बीपीएड, कंप्यूटर साइंस, बीएससी व एमएससी के दर्जनभर से अधिक कॉलेज का संचालन हो रहा है। कुछ स्कूल, कॉलेजों का निर्माण अब भी जारी है।
विज्ञापन




ग्रामीण अपना रहे हॉस्टल, रेस्टोरेंट व टिफिन जैसे कारोबार

स्कूल और कॉलेजों के निर्माण ने यहां के परिवेश को पूरी तरह से बदल दिया है। यहां के लोगों ने हॉस्टल सुविधाएं, रेस्टोरेंट, वाटर सप्लाई व टिफिन सर्विस जैसे कारोबार अपना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







गांव में पानी सप्लाई की गंभीर समस्या है। छात्र और बाहरी लोगों अधिक होने से अब पानी की पूर्ति नहीं हो पाती। इसके लिए सरकार को कुछ करना चाहिए। - मानसिंह, ग्रामीण, पौंधा



गांव के मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम है। जबकि, इस पर ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मुख्य मार्ग की चौड़ीकरण होना चाहिए। - -तुषार बिष्ट, छात्र, पौंधा



कॉलेज और स्कूल होने से यहां पर भीड़ अधिक बढ़ गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता है। साथ ही शासन-प्रशासन को अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जानी चाहिए। - सोहन लाल, दुकानदार, पौंधा




महानगर से यातायात के साधन बेहतर तरीके से संचालित होने चाहिए। यातायात के साधन न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही हैं। यातायात के साधन होने से शहर के लिए आवागमन करने की दिक्कत दूर हो जाएगी। - निशांत कुटाल, पौंधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed