फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers were given information about spraying pesticides using drones.

Dehradun News: किसानों को दी ड्रोन से दवा छिड़काव की जानकारी

Thu, 08 Jan 2026 09:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers were given information about spraying pesticides using drones.
ड्रोन से दवाई छिड़काव की जानकारी देते वैज्ञानिक। स्रोत संस्थान
साहिया। भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के वैज्ञानिकों ने ग्राम पंचायत इच्छला फटेऊ में किसानों को ड्रोन से दवा छिड़काव की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने गांव में बनाए गए दो बहुउद्देशीय सामुदायिक भवनों का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एम मधु व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमन जीत सिंह ने किसानों और महिलाओं को आधुनिक उपकरणों के सहयोग से कृषि कार्यों को करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ड्रोन से किए जाने वाले दवाओं के छिड़काव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा ग्राम निवासी किसान जयपाल सिंह चौहान को बागवानी व कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर संस्थान के तकनीकी अधिकारी राकेश कुमार, भूपेंद्र प्रसाद जोशी, हुकम सिंह, मुदित मिश्रा, दीपक चाहर, ग्राम प्रधान अजब सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख प्रियंका चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, सुनील कुमार, रोशन सिंह चौहान, चंदन सिंह चौहान, गंगा सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed