{"_id":"602ebb138ebc3ee90d7e70fa","slug":"farmers-income-will-double-from-natural-resources-vikas-nagar-news-drn3712247190","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर : प्राकृतिक संसाधनों से होगी किसानों का आय दुगनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर : प्राकृतिक संसाधनों से होगी किसानों का आय दुगनी
Fri, 19 Feb 2021 12:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून एवं प्रभागीय वन अधिकारी भूमि संरक्षण कालसी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जुड्डो प्लान में किया गया। इसमें प्राकृतिक संसाधनों से किसानों की आय में वृद्धि पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के कार्यक्रम निदेशक डॉ. जगमोहन सिंह तोमर ने जलागम क्षेत्र में स्थित गांव डिंडाल, बागी, विहार और लोहारी के किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि वानिकी व मृदा एवं जल संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। बंजर भूमि पर बागवानी के अतिरिक्त बांस और लेमन घास की खेती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
कालसी वन प्रभाग के डीएफओ एसपी शर्मा ने कैट योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. इंदु रावत ने खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी जेएस देशवाल ने किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन
जीनियर यूसी तिवारी ने मृदा एवं जल संरक्षण में प्रयुक्त विभिन्न अभियांत्रिकी संरचनाओं से मृदा एवं जल संरक्षण पर जानकारी दी। इस मौके पर एसडीओ बीडी सकलानी, रेंज अधिकारी आनंद रावत, महावीर सिंह, दिनेश सिंह, बहादुर, शर्मिला देवी और चंदा देवी सहित 50 किसानों ने हिस्सा लिया।