{"_id":"68434d9f8e04a7004b0835c0","slug":"farmers-demanded-compensation-from-the-administration-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-709959-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किसानों ने प्रशासन से की मुआवजा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किसानों ने प्रशासन से की मुआवजा दिलाने की मांग
Sat, 07 Jun 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के ग्राम मसराड़, हमरोऊ, ललोऊ, गोथान, दातनु, बड़नु, पानुवा, बसाया, डामटा, थैत्यौ, फटेऊ, ईच्छला, खतासा, उदपाल्टा, कुरोली, बोहरी गांव, पाठा, ददोली, नेवी सहित कई गांवों में नकदी फसलों को नुकसान हुआ था। खेतों में तैयार हो रही टमाटर, बींस, शिमला मिर्च, गागली, मक्का, हरी मिर्च के अलावा अखरोट, प्लम, खुबानी, चुल्लू, आम आदि को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी भोपाल सिंह चौहान, अजब सिंह चौहान, रण सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह तोमर, जयपाल सिंह चौहान, सूरत सिंह तोमर, पूरण सिंह राय आदि ने बताया कि ओलावृष्टि से फसल बरबाद हो गई हैं। जिससे किसानों की मेहनत व लागत का नुकसान हुआ है। उन्होंने तहसील प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के पटवारियों से नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन