Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers clamor for payment, lock Niranjanpur market

Dehradun News: भुगतान के लिए किसानों ने भरी हुंकार, निरंजनपुर मंडी पर जड़ा ताला

Tue, 20 Feb 2024 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers clamor for payment, lock Niranjanpur market
I
विज्ञापन

IIआढ़तियों पर बकाया भुगतान की मांग को लेकर दिनभर चला धरना-प्रदर्शन, बाहर सड़क पर रही जाम की स्थिति
I
I
I
Iनिरंजनपुर मंडी के आढ़तियों ने किसानों से 1.78 करोड़ के सेब खरीदकर कई सालों बाद भी भुगतान नहीं किया। कई बार बकाया मांगने के बाद भी रकम नहीं मिलने पर सोमवार को किसानों ने मंडी के दोनों गेट पर ताला लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने बकाया भुगतान को लेकर खूब हंगामा किया। सुबह से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान तीन बार वार्ता विफल रही और चौथी वार्ता में सहमति बनी। इसमें आढ़तियों की दो दुकानें किसानों के नाम आवंटित करने पर सहमति बनी। इसके बाद धरना प्रदर्शन शांत हुआ। छह माह में भुगतान नहीं होने पर दुकानें किसानों के नाम कर दी जाएंगी। मंडी में तालाबंदी होने से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
I
Iसोमवार को निरंजनपुर मंडी में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर संगठन के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ता और किसान मंडी पहुंचे। उन्होंने गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया और बकाया भुगतान की मांग की। भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि किसान कर्जे में डूबा है। आढ़तियों पर किसानों के 1.78 करोड़ रुपये बकाया हैं। कहा कि मंडी में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि किसानों का शोषण ना हो। भाकियू की ऋतु सैनी ने कहा कि सरकार किसानों को बहकाने का काम कर रही है, लेकिन किसान अपना हक लेकर ही मानेंगे। भाकियू के डायरेक्टर नरेंद्र चौहान ने कहा कि मंडी की व्यवस्था बिगड़ गई है, किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष हरेंद्र बालियान ने मंडी सचिव पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि मंडी सचिव को यहां से हटाकर जांच कराई जाए।
विज्ञापन

I
Iकिसान नवाब ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि किसान अपनी फसल को बेचता है लेकिन उसे पैसा नहीं मिलता। दो साल से किसानों को उनका पैसा नही दिया जा रहा है। पैसा नही मिला तो हरियाणा की तरह आंदोलन करेंगे। इस दौरान किसानों ने कई बार तत्काल भुगतान न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। इस बीच मंडी सचिव और सीओ सदर तीन बार किसानों के बीच आश्वासन देने पहुंचे। लेकिन तीनों बार किसानों और अधिकारियों की वार्ता विफल रही। इसके बाद चौथी वार्ता में सहमति बनी और धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, नरेंद्र चौहान, शूरवीर चौहान, किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनित पंवार, विपिन चौधरी, कवींद्र चौधरी, विपिन चौधरी, सुखबीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iमंडी के दोनों गेट बंद, परेशान रहे लोग
I
I
I
Iकिसान पहले एक गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। इसके करीब एक घंटे बाद किसानों ने मंडी के दोनों गेट पर तालाबंदी कर दी। इसके कारण लोग काफी परेशान हुए। इससे मंडी के अंदर काफी संख्या में लोग फंस गए। इसी बीच कई आढ़ती लोगों के साथ तालाबंदी कर हुई समस्या को लेकर पहुंचे। इस बीच किसानों और लोगों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी। लेकिन कुछ समय बाद कुछ देर के लिए ताला खोलकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।
I
I
I
I
I
Iउत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेश से पहुंचे किसान
I
Iदून की निरंजनपुर मंडी में सोमवार को हुए धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड के कई जिलों के साथ ही यूपी, हिमाचल और अन्य प्रदेशों के विभिन्न संगठनों के किसान भी शामिल हुए। इस बीच सभी ने किसानों के बकाया भुगतान देने की मांग उठाई।
I
I
I
I
I
Iदिनभर रही जाम की स्थिति
I
I
I
Iसोमवार को निरंजनपुर मंडी में धरने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी। हालांकि धरना मंडी के अंदर चला। लेकिन मंडी के बाहर सड़क पर गाड़ियों के खड़े रहने के कारण पूरे दिन जाम लगा रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वहीं जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था संभाली।
I
I
I
I
I
Iचौथी वार्ता में बनी सहमति, किसानों को आवंटित होंगी दो दुकानें
I
Iधरना-प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों और किसानों की तीन वार्ता विफल रही। इसके बाद किसानों के सीएम आवास कूच करने के ऐलान पर एसडीएम ने किसानों के साथ वार्ता की। इसमें आढ़तियों की दो दुकानों को किसानों के नाम आवंटित करने का आश्वासन दिया गया। इसमें छह माह के अंदर भुगतान नही हुआ तो दुकानें किसानों के नाम आवंटित कर दी जाएंगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
I
I
I
I
I
Iधरना-प्रदर्शन शुरू होते ही मंडी हुई सुनसान
I
I
I
Iदून की निरंजनपुर मंडी में सोमवार को जैसे ही भुगतान की मांग को धरना प्रदर्शन हुआ तो मंडी सुनसान हो गई। दोनों गेट पर तालाबंदी से मंडी में दुकानों पर लोग नही पहुंच सके। दोपहर से शाम तक मंडी में दुकानों पर खरीदारी नहीं हुई।

I
Iसोमवार को निरंजनपुर मंडी में सुबह से किसानों ने धरना शुुरू कर दिया था। इसके बाद दोपहर में एक बजे किसानों ने मंडी के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया। इसके कारण मंडी से ना तो कोई वाहन चालक बाहर आ सका ना ही जा सका। हालांकि कुछ देर बाद कुछ समय के लिए ताला खोलकर दो पहिया वाहन चालकों को निकाला गया। लेकिन दोनों गेट पर तालाबंदी से मंडी सूनसान दिखी। दुकानों पर लोग खाली बैठे नजर आए। शाम तक भी लोग मंडी में खरीदारी करने नहीं पहुंच सके। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए। शाम करीब छह बजे धरना समाप्त होने के बाद मंडी से ताले खोले गए। इसके बाद लोग मंडी में आ-जा सके।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed