फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers are worried due to non-receipt of insurance amount

Dehradun News: फसल बीमा की राशि नहीं मिलने से सेब उत्पादक किसान परेशान

Sat, 17 Jan 2026 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to non-receipt of insurance amount
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

त्यूणी। तहसील क्षेत्र के सेब उत्पादक किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उनमें रोष है। किसानों ने बीमा क्लेम नहीं मिलने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान सूरत राम जोशी, पृथ्वी सिंह राणा, ब्रह्मानंद शर्मा, कल्याण, आत्म राम शर्मा, रमेश चौहान, मेजर सिंह, हरदयाल सिंह, पातिराम, विजयपाल सिंह, गोविंद, बलबीर सिंह चौहान, रामलाल सेमवाल, केदार सिंह, यशपाल, प्रताप सिंह, दीवान शर्मा, मोहनलाल सेमवाल आदि ने कहा फसल बरबाद होने से संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि शीघ्र ही बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र यादव ने बताया कि फसल बीमा भुगतान के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही राज्य सरकार से धनराशि अवमुक्त होगी किसानों के क्लेम का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed