फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmercommitted suicide in trapped debt at uttarakhand

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, बैंक के नोटिस ने बढ़ा दिया था तनाव

Sat, 20 Jan 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 20 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Farmercommitted suicide in trapped debt at uttarakhand
किसान सुदेश कुमार त्यागी

रुड़की में कर्ज में डूबे एक किसान ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


करीब एक माह बाद शव नोएडा के जेवर थानांतर्गत गंगनहर से बरामद हुआ। किसान 21 दिसंबर को लापता था। परिजनों ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शेरपुर खेलपुर निवासी सुदेश कुमार त्यागी (35) की गांव में करीब साढ़े सात बीघा जमीन है। उन्होंने बैंक से कृषि कार्ड पर 3.12 लाख रुपये का ऋण लिया था जो बढ़कर करीब चार लाख हो गया था।

सुदेश के चाचा नरेश दत्त त्यागी ने बताया कि 7 अप्रैल 2017 को सुदेश के घर पर किस्त जमा करने के लिए बैंक का नोटिस आया था। तभी से वह तनाव में था। सोसायटी से उसने 24 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा, गांव के कुछ लोगों से भी उसने उधार लिया था।

विज्ञापन

पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Farmercommitted suicide in trapped debt at uttarakhand
suicide
नरेश दत्त ने बताया कि सुदेश 21 दिसंबर से लापता था। 23 दिसंबर को झबरेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुदेश का शव गौतमबुद्ध नगर के जेवर थानांतर्गत गंगनहर में पड़ा मिला। उसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार शाम परिजनों ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस की जांच में सुदेश के फोन की आखिरी लोकेशन भोपा बस स्टैंड (जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के पास पाई गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सुदेश ने यहीं से गंगनहर में कूदकर जान दी होगी। सुदेश की मौत के बाद परिवार सदमे में हैं। सुदेश परिवार में सबसे बड़ा था। पत्नी नीलम और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed