21 जून को मोदी लखनऊ में करेंगे योग, यहां किसान करेंगे शवासन, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने किसान महाकुंभ के तीसरे दिन समापन के मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर योग करने की बात कही।
उनका यह सम्मेलन रोडीबेलवाला बंगाली कोठी वीआईपी घाट पर चल रहा था। समापन के बाद सभी किसानों ने गंगा स्नान कर उग्र आंदोलन करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भा कि 31 जुलाई को लखनऊ में महापंचायत की जाएगी।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ में विशाल योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। किसान महाकुंभ में पहुंचे कई राज्यों के किसान नेताओं ने मध्य प्रदेश में किसानों की हत्या पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी किसान की आत्महत्या को गंभीर मामला मानते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग उत्तराखंड सरकार से की गई।
इस तरह जताएंगे विरोध
हरिद्वार के गंगा तट पर चल रहे किसान महाकुंभ के दूसरे दिन कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई। लालकोठी परिसर में हुई बैठक में किसानों ने मोदी सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे चौड़े वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने तीन साल में किसानों के हित में एक भी कदम नहीं उठाया।
कहा तो यह गया था कि फसल पर आने वाली लागत से ज्यादा कीमत सरकार किसान को उपलब्ध कराएगी, लेकिन स्थिति यह है कि किसान लागत जितना मूल्य भी नहीं ले पा रहा है। राजस्थान व मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड सहित पूरे देश में कर्ज में डूबे किसानों का आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है।
कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि 21 जून को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कई मंत्री आसन कर योग दिवस मना रहे होंगे, तब देश भर के किसान अपने अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर उतरकर सरकार के खिलाफ योग मनाएंगे। आत्महत्या कर रहे किसानों की तरफ सरकार का ध्यान दिलाने के लिए शव आसन कराएंगे और खुद को मृत घोषित किया जाएगा।