फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmer Daughter Divya Tyagi get chance to do Phd from IISc Bangalore

पिता के साथ खेती में बटाती थी हाथ, अब आईआईएससी बेंगलुरु से पीएचडी करेगी दिव्या

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer Daughter Divya Tyagi get chance to do Phd from IISc Bangalore
दिव्या त्यागी - फोटो : अमर उजाला

पिता के साथ खेती में हाथ बंटाने वाली दिव्या त्यागी अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलुरू से पीएचडी करेगी। हाल ही में उनका चयन हुआ है। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी की बायोटेक मेडिकल की छात्रा दिव्या त्यागी का शोध के लिए चयन हुआ है। 

विज्ञापन


मूलरूप से बिजनौर के ग्राम सिलाना निवासी दिव्या त्यागी एसआरएचयू बायोटेक में मास्टर ऑफ साइंस की छात्रा है। स्कूल जीवन से दिव्या होनहार रही। 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन में प्रथम श्रेणी से पास है। इसके बाद रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की सोची। 

विज्ञापन

स्वामी राम हिमालयन विवि में साल 2017 में एमएससी बायोटेक कोर्स में प्रवेश लिया। रिसर्च के क्षेत्र में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से छह माह का प्रोजेक्ट किया। इसके बाद आईआईएससी से पीएचडी की तैयारी शुरू की।

दिव्या के पिता प्रदीप कुमार त्यागी किसान हैं जबकि मां ऊषा देवी गृहिणी हैं। दिव्या ने बताया कि जब वह घर जाती है तो पिता का खेती में भी हाथ बंटाती है। दिव्या का बचपन से ही साइंटिस्ट बनने का सपना है। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed