{"_id":"5afef0cc4f1c1b165e8b57c8","slug":"farmer-commit-suicide-in-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज: 8.50 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज: 8.50 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने कर ली खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
Updated Fri, 18 May 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
mukhtiyar singh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक और साहूकार के लगातार बढ़ते कर्ज को न चुका पाने से परेशान किसान ने खुदकुशी कर ली। मामला सितारगंज के बिज्टी गांव का है, जहां 8.50 लाख के कर्ज तले दबे किसान ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
विज्ञापन
बिज्टी गांव के किसान मुख्त्यार सिंह (53) पुत्र कर्म सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में लगी मोटर के पास सल्फास की गोलियां खा लीं। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बेहोशी की हालत में मुख्त्यार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उन पर बैंक ऑफ बड़ौदा, दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति के अलावा नगर के कुछ साहूकारों का करीब 8.50 लाख रुपये का कर्जा हो गया है। साहूकारों के ब्याज से मुख्त्यार सिंह कर्ज से मुक्त नहीं हो पा रहे थे। मौसम की मार से फसल में नुकसान होने से वह परेशान रहते थे। कर्ज के बोझ के कारण वह तीन बेटियों की शादी भी नहीं कर पाने से सदमे में रहते थे। इसके चलते परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा का कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल योगेश उपाध्याय आदि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बधाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को खटीमा भेज दिया। इधर, एसडीएम ने कहा कि मौत का कारण जांच के बाद पता चल सकेगा।