फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer campaign for organ Donation

अंगदान की अलख जगाने को 67 वर्षीय किसान ने समर्पित किया जीवन 

Mon, 12 Nov 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Nov 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
farmer campaign for organ Donation
प्रमोद महाजन - फोटो : अमर उजाला

पुणे के 67 वर्षीय किसान प्रमोद महाजन ने पहले एक सैनिक को किडनी देकर उसकी जान बचाई, इसके बाद अब वह दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं। इसे लेकर वह भारत आर्गन यात्रा पर निकले हैं। रविवार को दून पहुंचे प्रमोद ने बताया कि उन्होंने अपना जीवन अंगदान के प्रति जागरुकता के लिए समर्पित कर दिया है। 

विज्ञापन


वह बीते 21 अक्तूबर को मोटरसाइकिल पर 100 दिनों की भारत आर्गन यात्रा पर निकले हैं। इसके तहत वह 10 हजार किमी का सफर तय करेंगे। इस दौरान वह 18 राज्यों में जाएंगे। यात्रा के दौरान वह लोगों को अंगदान के फायदे बताएंगे। साथ ही उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित भी करेंगे। कहा कि एक ब्रेन डेड व्यक्ति की मौत के बाद उसके शरीर के अंग नौ लोगों के काम आ सकते हैं।
विज्ञापन


दून में द ब्रेव राइडर्स ग्रुप के मानव सिंह और विपुल राय के साथ ही विक्रमजीत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कई जगहों पर लोगों को अंगदान के फायदे बताए। वह सोमवार को मेरठ रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed