{"_id":"67db2218346eb817ad033c38","slug":"farmer-attacked-for-protesting-against-harvesting-of-crops-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-644541-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गन्ने की फसल काटने के विरोध में किसान पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गन्ने की फसल काटने के विरोध में किसान पर हमला
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कलां में गन्ना काटने के विरोध पर बाप-बेटों और अन्य लोगों ने एक व्यक्ति पर पाठल से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बाप-बेटों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सहसपुर के रामपुर कलां निवासी अकबर ने बताया कि गांव में सेलाकुई के हरिपुर निवासी कलावती की भूमि है। वह बटाई पर खेती करते हैं। भूमि पर उन्होंने गन्ने की फसल लगाई है। बताया कि नौ जनवरी की सुबह 10 बजे गांव के निवासी इस्लामुद्दीन, उसका बेटा अल्लारक्खा, अफजाल, और आकिल आए और गन्ने की फसल काट कर ले जाने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से उन पर पाठल से हमला कर दिया गया। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।