फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   famous temple purohit angry on uttarakhand cabinet minister

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ने इस प्रसिद्ध मंदिर में किया कुछ ऐसा कि पुजारी हो गए नाराज

Sun, 12 Aug 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Aug 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
famous temple purohit angry on uttarakhand cabinet minister
जागेश्वर धाम

जागेश्वर धाम में महामृत्युंजय मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक कराना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके शनिवार तड़के प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने महामृत्युंजय मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक पूजा कराई।

विज्ञापन


इस पर पंडितों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए मंदिर प्रबंधन समिति से इसकी शिकायत की। इसके बाद मंदिर समिति ने रुद्राभिषेक कराने वाले पुजारी को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन


जागेश्वर धाम में पुजारियों की सहमति से महामृत्युंजय मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक पूजा पर पिछले एक साल से प्रतिबंध है, ताकि शिवलिंग को नुकसान न पहुंचे। रुद्राभिषेक पूजा में दूध, दही और शहद आदि अर्पित किया जाता है। इससे शिवलिंग को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए महामृत्युंजय मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर धाम के अन्य पुजारियों में आक्रोश

famous temple purohit angry on uttarakhand cabinet minister
yashpal singh

हालांकि, मंदिर परिसर में यह अनुष्ठान कराने पर कोई मनाही नहीं है। शनिवार तड़के प्रदेश के परिवहन मंत्री जागेश्वर धाम में पूजा करने पहुंचे। प्रतिबंध के बावजूद महामृत्युंजय मंदिर के एक पंडित ने गर्भगृह में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की ओर से रुद्राभिषेक पूजा करवा दी।

यह पूजा तड़के 4:30 बजे से 5:12 बजे तक चली। इसकी भनक लगने पर जागेश्वर धाम के अन्य पुजारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने नियम के उल्लंघन पर कड़ी नाराजगी जताई और इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन समिति से की। 

मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट का कहना है कि बाहर से आने वाले भक्तों को गर्भगृह में रुद्राभिषेक प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं हो सकती है, लेकिन पुजारी को तो इसकी जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने गर्भगृह में रुद्राभिषेक कराया जो नियमों का उल्लंघन है।

रुद्राभिषेक पूजा कराने वाले पुजारी को नोटिस

famous temple purohit angry on uttarakhand cabinet minister

प्रबंधक ने मंत्री की रुद्राभिषेक पूजा कराने वाले पुजारी आनंद भट्ट (गोठ्यूड़ा) को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा गया है।

पुजारी से पूछा गया है कि प्रतिबंध की जानकारी होने के बावजूद गर्भगृह में रुद्राभिषेक पूजा क्यों करवाई गई। जवाब मिलने के बाद इस मुद्दे को मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में रखा जाएगा। 

कई वर्षों से सामान्य व्यक्ति की तरह पूजा करने जाता रहा हूं। परंपरा और विधान है, उसी के अनुरूप जैसे अन्य लोग पूजा करवा रहे थे, उसी मैंने भी पूजा करवाई।
- यशपाल आर्य, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed