फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   famous school of dehradun

देहरादून में ये हैं 'सितारों' के स्कूल

Sat, 26 Oct 2013 01:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Oct 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
famous school of dehradun

एजूकेशन हब के रूप में दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने वाले देहरादून के स्कूल देश के अव्वल स्कूलों की लिस्ट में शामिल हैं। फिर चाहे वो वेल्हम गर्ल्स स्कूल हो या फिर दून स्कूल। यहां के हर स्कूल की अपनी विशेषता है।

विज्ञापन


वेल्हम गर्ल्स, वेल्हम ब्वॉयज, दून स्कूल, एशियन स्कूल, सेंट जोसेफ, दून कैंब्रिज स्कूल, कैंब्रियन हॉल, कसिगा, ब्राइटलैंड ये ऐसे स्कूल हैं जो अपनी बेहतर एजूकेशन के लिए खासे प्रसिद्घ हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों की खासियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां कई प्रसिद्व अभिनेता, अभिनेत्री, राजनेता व खिला़ड़ियों ने शिक्षा प्राप्त की है।

करीना कपूर की स्कूलिंग देहरादून में
बॉलीवुड के मुख्य अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करीना कपूर की स्कूलिंग देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हुई है। यही नहीं सोनाली बेंद्रे ने भी इसी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार भी वेल्हम गर्ल्स की छात्रा रह चुकी हैं। अंबिका सोनी भी वेल्हम में पढ़ाई कर चुकी हैं।

'मैं हू ना' फिल्म के अभिनेता जायद खान की स्कूलिंग वेल्हम ब्वॉयज स्कूल से हुई है। मशहूर क्रिकेटर और सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने भी इसी स्कूल में पढ़ाई की है। देश के कैबिनेट मिनिस्टर मणि शंकर अय्यर ने भी वेल्हम ब्वॉयज से ही शिक्षा प्राप्त की है।

अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की स्कूलिंग भी देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई है। राजनेता अरुण जेटली और अभिनेता कबीर बेदी ने दून स्कूल से एजूकेशन ली है।


इंटरनेश्ानल एग्जामिनेशन बोर्ड
इसके साथ ही देहरादून का कसिगा स्कूल भी अपनी शिक्षा प्रणाली के लिए काफी प्रसिद्घ है। यहां सीबीएसई के साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज इंटरनेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड पर आधारित शिक्षा दी जाती है। यह पैटर्न पूरी तरह इंटरनेशनल बोर्ड पर आधारित है।

वेल्हम गर्ल्स स्कूल
फैकल्टी - 81
छात्राएं - 600
पता - नं. 12 सर्कुलर रोड,
डालनवाना, देहरादून 248001
फोन नं - 0135-2657223, 2659690, 2657378, 6670100
ईमेल - mainschool@welhamgirls.com
wgs_admissions@welhamgirls.com

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल
फैकल्टी - 60
छात्र - 550
पता - 5, सर्कुलर रोड,
डालनवाना, देहरादून 248001
फोन नं - 91-135-2657120, 2652935

कसिगा स्कूल
पता - पुरकुल गांव
मसूरी हाईवे, देहरादून 248 009
ईमेल - info@kasigaschool.com
फोन नं.- 00911353205240,45,
00901353090100

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed