फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   False promises and empty announcements made in the name of development

झूठे वादों और कोरी घोषणाओं की भेंट चढ़े पांच साल - सारस्वत

Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
False promises and empty announcements made in the name of development
01 रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत - फोटो : RISHIKESH
कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच सालों के दौरान विकास के नाम पर झूठे वादे और कोरी घोषणाओं के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पूरे पांच साल विधायक निधि खर्च नहीं की। जब चुनाव का समय आया तो आनन फानन में विकास कार्यों के शिलान्यास किए जा रहे हैं। कहा कि पांच साल में 38 पर्वतीय विधानसभाओं से छह लाख मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच वर्षों में कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों के दौरान रोजगार की तलाश में प्रदेश के हजारों युवाओं को पलायन को मजबूर होना पड़ा। विजय सारस्वत ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की 38 पर्वतीय विधानसभाओं से छह लाख मतदाता कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि 15 सालों से यह विधानसभा विकास को तरसती रही है। चुनाव का समय नजदीक देख विधायक ने आनन फानन में विकास कार्यों के शिलान्यास कर दिए। विजय सारस्वत ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में अंतिम दौर में शुरू हुए विकास कार्यों में बजट को ठिकाने लगाया जा रहा है। दोयम दर्जे का सड़क निर्माण और डामरीकरण कार्य एक सप्ताह भी नहीं टिक पा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक ऋषिकेश में सरकारी डिग्री कॉलेज का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थानीय विधायक विधानसभा क्षेत्र में रोजगार का सृजन करने में विफल रहे। विजय सारस्वत ने कहा कि विधायक की उदासीनता के चलते क्षेत्र के विकास के लिए सरकार से मिला बजट लैप्स होने जा रहा है। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, राकेश सिंह, दीनदयाल राजभर, संजय भारद्वाज और राघव भटनागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed