फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake Yoga teacher Arrested in Rishikesh Doing fraud with Foreigners

पीएम व राष्ट्रपति का योग टीचर बनकर विदेशियों से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, ऐसे बनाता था शिकार

Mon, 17 Dec 2018 04:00 AM IST
अलका त्यागी पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली/ऋषिकेश
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली/ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Dec 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Fake Yoga teacher Arrested in Rishikesh Doing fraud with Foreigners
arresting

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योग शिक्षक बनकर विदेशियों के साथ ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी सोशल मीडिया समेत सभी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता था। आरोपी ने रसिया की महिला टीचर से पांच लाख रुपये ठग लिए थे।

विज्ञापन


रसियन महिला ने फेसबुक पर इसकी शिकायत की थी। राष्ट्रपति भवन की ओर से नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस में इसकी शिकायत की थी। नई दिल्ली जिले की साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने आरोपी योग शिक्षक को रविवार को ऋषिकेश स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने ऋषिकेश में योग का बड़ा आश्रम बना रखा था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी मानते हैं कि इससे विदेश में देश की छवि खराब हो रही थी। राष्ट्रपति के ओएसडी (कम्यूनिकेशन) अंकित जैन ने 13 दिसंबर को साउथ एवेन्यू थाने में शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा था कि अभिषेक(30) नाम का युवक खुद को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का योग शिक्षक बताता है। अभिषेक पिथलोखर (मेरठ) का रहने वाला है। उसने फेसबुक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो लगा रखी हैं।

वह तपोवन, ऋषिकेश में ऋषिधाम डिविंड योगा एंड मेडिटेशन नाम से आश्रम चलाता है और विदेशियों को योगा सीखाता है। वह फेसबुक के जरिये रसिया की योग शिक्षक ततियाना मोरेल के संपर्क में आया।

ततियाना मोरेल थाईलैंड में योग शिक्षक हैं। अभिषेक ने खुद को भारत के राष्ट्रपति व अन्य वीआईपी का योग शिक्षक बताया और उसे भारत आने को कहा। योग कक्षाओं के चलते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अभिषेक ने आश्रम में निवेश करने के नाम पर ततियाना से पांच लाख रुपये ठग लिए। ततियाना ने इसकी शिकायत फेसबुक पर की। राष्ट्रपति भवन की ओर से फेसबुक से शिकायत लेकर साउथ एवेन्यू थाने में की।

जालसाजी का मामला दर्जकर साउथ एवेन्यू थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया की देखरेख में एसआई नवीन दहिया की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने आरोपी अभिषेक को रविवार को ऋषिकेश स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने आश्रम से भागने की कोशिश की थी। उसने पहचान छुपाने के लिए अपने सिर के लंबे बाल भी कटवा लिए थे। पुलिस ने आरोपी का आई फोन व लैपटॉप जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed