फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake trust created using police logo

पुलिस का लोगो इस्तेमाल कर बनाया फर्जी ट्रस्ट

Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fake trust created using police logo
देहरादून। जालसाजों ने पुलिस के नाम का इस्तेमाल कर ही फर्जीवाड़ा कर डाला। जालसाजों ने पुलिस का लोगो लगाकर एक ट्रस्ट तैयार कर लिया। यही नहीं करीब डेढ़ साल पहले उसका रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। पुलिस को जब इसकी शिकायत हुई तो तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस लेनदेन की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस फैमिली वेलफेयर ट्रस्ट के नाम से एक संस्था बनाई गई है। इसका ऑफिस कांवली रोड पर खोला गया है। इस ट्रस्ट में पुलिस के लोगो का इस्तेमाल किया गया है। इसके बारे में पिछले दिनों एसटीएफ को शिकायत की गई थी। एसटीएफ टीम जब वहां पहुंची तो लोगो युक्त बोर्ड लगा पाया गया। जबकि, उनके पास ऐसी कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद टीम ने वहां के पदाधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच के बाद अध्यक्ष शैलेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष नीलम सिंघल और उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रस्ट के पास लोगो लगाने का अधिकार नहीं है। बावजूद इसके उसे पंजीकृत कर दिया गया। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि सिंघल परिवार मेडिकल स्टोर संचालित करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस परिवार की मदद के लिए ट्रस्ट बनाया है। फिलहाल अभी तक की जांच में असल उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है। इसके बारे में जांच की जा रही है। ट्रस्ट के खातों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed