फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake tantric active in dehradun

फर्जी बाबा और तांत्रिकों से बचना है तो ये करें

Fri, 06 Dec 2013 09:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Dec 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
fake tantric active in dehradun

फर्जी बाबाओं और तांत्रिकों के सताए देहरादून के लोगों का अपनी पीड़ा साझा करने का सिलसिला गुरुवार को भी कायम रहा।

विज्ञापन


पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां

कुछ ने अपनी व्यथा सुनाई तो कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने इस तरह के फर्जी तांत्रिकों के झांसे में न आने से जुड़ा अनुभव साझा किया। इनका सामने आने का उद्देश्य यह है ताकि दूसरे इस तरह के जाल में न फंसे। अनुराग ऐसे ही लोगों में शामिल हैं।
विज्ञापन


आर्थिक लाभ होने की बात कही
एक निजी कंपनी में कार्यरत कालीदास रोड निवासी अनुराग के मुताबिक बीती 26 नवंबर को उनके पास शिमला से एक फोन आया। इसमें उनका नाम बताकर उन्हें आर्थिक लाभ होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने अनुष्ठान के लिए ढाई हजार रुपए का खर्च मांगा और कहा कि जो लक्ष्मी यंत्र वह बनाकर देंगे, इसके बाद उन्हें कभी भी आर्थिक रूप से किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड

अनुराग ने पहले यंत्र भेजने और बाद में पैसा चुकाने की बात कही तो फोन करने वाले व्यक्ति ने इंकार कर दिया। उसने कई बार कोई कोशिश की, लेकिन हर बार अनुराग ने न ही की।

बकौल अनुराग फोन करने वाले का तरीका कुछ इस कदर आकर्षक था कि कोई भी उसके झांसे में फंस सकता था, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान केंद्रित नहीं किया। जरूरी है कि जब भी कोई फोन पर इस तरह का लालच दे तो उसके जाल में न फंसें।


फ्रॉड ऐसे भी हैं...
अमर उजाला से मोबाइल पर लोग न केवल बाबा, तांत्रिकों से जुड़े़, बल्कि तमाम फ्रॉड से जुड़े अनुभव साझा कर रहे हैं। दूसरे रेसकोर्स निवासी रचना (परिवर्तित नाम) फोन पर फ्रॉड करने वालों के जाल में फंस गईं।

पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद

उन्हें एक दिन एक मोबाइल कंपनी वाले ने फोन कर 25 लाख रुपए की लाटरी निकलने की बात कही। ढाई हजार रुपए एकाउंट में डालने के बाद पूरे भुगतान का आश्वासन दिया।

रचना इस जाल में ऐसी फंसी कि पहले ढाई हजार, फिर 10 हजार और फिर 25 हजार भरे। उसके अनुसार वह फ्रॉड की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस के पास भी गई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब उसकी एकमात्र ख्वाहिश यही है कि कोई किसी तरह उसके पैसे वापस दिला दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed